
IND vs SA: पहले टेस्ट से पहले केएल राहुल ने दिया ऐसा बयान, बढ़ेंगी टीम की मुश्किलें
Zee News
भारत रविवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क से करेगा.
जोहान्सबर्गः भारत के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान केएल राहुल ने शुक्रवार को कहा है कि टीम ने 2018 दक्षिण अफ्रीका के अपने पिछले दौरे की तुलना में इस बार अच्छी तैयारी की है. उन्होंने आगे कहा कि यहां जल्दी आने से हमें अच्छी तैयारी करने में मदद मिली है.
26 दिसंबर से शुरू होगी सीरीज भारत रविवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क से करेगा. राहुल ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम पिछली बार की तुलना में थोड़ा बेहतर तैयार हैं. उम्मीद है कि मयंक अग्रवाल और मैं अच्छी शुरुआत करेंगे और टीम को बढ़त दिलाएंगे.
More Related News
