)
IND vs PAK Weather: नहीं हो पाएगी भारत-पाकिस्तान की जंग? बारिश बन सकती है विलेन, जानें कोलंबो में कैसा है मौसम
Zee News
India vs Pakistan Match Weather: कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला होना है. आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर दुनियाभर के फैंस की नजर टिकी हुई है. आइए जानते हैं कि कोलंबो में रविवार को मौसम का कैसा हाल रहेगा?
India vs Pakistan Match Weather: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फैंस जिस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो दस्तक देने को तैयार है. जी हां, रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला होना है. आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर दुनियाभर के फैंस की नजर टिकी हुई है. इस बीच फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि कहीं इस मैच में बारिश ना खलल डाल दे और उनकी अरमानों पर पानी फिर जाए.
भारत और पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 2-2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत मिली है. इसका मतलब साफ है कि 15 फरवरी को लड़ाई सिर्फ इज्जत की नहीं बल्कि पॉइंट्स टेबल पर शीर्ष पर आने की भी होगी. आइए जानते हैं कि कोलंबो में रविवार को मौसम का कैसा हाल रहेगा?
भारत-पाक मैच में बारिश बनेगी विलेन?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक हुए मैचों में श्रीलंका में बारिश ने खलल नहीं डाला है, लेकिन अब फैंस के लिए बुरी खबर है. दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण श्रीलंका में मौसम की चेतावनी जारी होने से भारत-पाक मुकाबले पर मौसम का गंभीर खतरा मंडरा रहा है. इस मौसम परिवर्तन के कारण आर. प्रेमदासा स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
15 फरवरी को कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम?
