
Ind vs Eng: लॉर्ड्स में मोहम्मद शमी का धमाका, लंच तक भारत 259 रनों से आगे
Zee News
India vs England, 2nd Test, Day 5 LIVE: 13 साल के बाद भारत की तरफ से मेज़बान मुल्क में 9वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई है.
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवां और आखिरी दिन है. भारतीय टीम 181/6 के स्कोर से पारी को आगे बढ़ाने उतरी है. फिलहाल वह इंग्लैंड से 154 रन आगे है. मैच के चौथे दिन (Ajinkya Rahane) अजिंक्य रहाणे (61) और (Cheteshwar Pujara) चेतेश्वर पुजारा (45) ने भारत को दबाव से उबारा था. लेकिन इससे पहले वह भारत को मजबूत स्थिति में लेकर जाते इंग्लिश गेंदबाजों ने दोनों को आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी. (Ravindra Jadeja) रवींद्र जडेजा (3) भी कुछ खास नहीं कर पाए. इसके के बाद दिन के शुरूआत में ही भारत को तगड़ा झटका लगा था, जिसमें पंत को रॉबिनसन ने विकेटकीपर के हाथों कैच करा दिया और ऋषभ पंत 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. पंत के आउट होने के बाद मोहम्मद शमी क्रीज पर इशांत का साथ देने पहुंचे हैं. लेकिन ईशांत को कोई जादू नहीं चला और रॉबिनसन ने उन्हें एल्बी डब्लू आउट कर भारत को 8वां झटका दिया. इस दौरान ईशांत 24 गेंद पर 16 रन की पारी खेली. फिर ईशांत के बाद जसप्रीत बुमराह ने जिम्मेदारी संभाली. फिलहाल जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी क्रीज पर मौजूद हैं और दोनों की अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है.More Related News
