
Illegal Conversions मामले में ED ने दिल्ली में की छापेमारी, Islamic Dawah Centre के रिकॉर्ड खंगाले
Zee News
अवैध धर्मांतरण (Illegal Conversions) मामले की जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम भी शामिल हो गई है. ED ने शनिवार को दिल्ली (Delhi) के बाटला हाउस में छापा मारा.
नई दिल्ली: अवैध धर्मांतरण (Illegal Conversions) मामले की जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम भी शामिल हो गई है. ED ने शनिवार को दिल्ली (Delhi) के बाटला हाउस में छापा मारा. टीम ने वहां पर धर्मांतरण के आरोपी मोहम्मद उमर गौतम के ठिकाने खंगाले. सूत्रों के मुताबिक ED ने जामिया नगर के जोगाबाई एक्सटेंशन में भी रेड की है. वहां पर इस्लामिक दावाह सेंटर (Islamic Dawah Centre) का कार्यालय है. इसी संस्था के बैंक खातों में विभिन्न माध्यमों से भी भारी मात्रा में रकम जमा कराई जाती रही है. इस काम के लिए विदेशों से भी भारी फंडिंग आ रही है. जिसका इस्तेमाल धर्मांतरण के लिए किया जा रहा है.More Related News
