
IIT Kharagpur Placement: आईआईटी खड़गपुर प्लेसमेंट में बना बादशाह, मिला ढाई करोड़ का ऑफर
Zee News
IIT Kharagpur Placement: आईआईटी-खड़गपुर में बड़ी संख्या में प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) आए, जो भारत के अन्य सभी शीर्ष उच्च शैक्षणिक संस्थानों को मिले ऑफर से सबसे हैं.
कोलकाताः IIT Kharagpur Placement: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने इस साल आईआईटी के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर दर्ज किए. इसमें सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज 2.40 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का दिया गया.
1,100 से ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर मिले आईआईटी खड़गपुर की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, आईआईटी-खड़गपुर ने 1,100 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर दर्ज किए हैं. बयान में कहा गया कि मौजूदा महामारी की स्थिति के बावजूद, आईआईटी-खड़गपुर में बड़ी संख्या में प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) आए, जो भारत के अन्य सभी शीर्ष उच्च शैक्षणिक संस्थानों को मिले ऑफर से सबसे हैं.
More Related News
