
IIT BHU में हिंदी में भी कर सकेंगे बीटेक की पढ़ाई, इसी सत्र में मिलेगा विकल्प!
Zee News
बीएचयू आईआईटी के डायरेक्टर आचार्य प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि जो बच्चे हिंदी माध्यम से पढ़ाई करते हैं, उन्हें अचानक जब बीटेक इंग्लिश मीडियम में करना पड़ता है तो काफी दिक्कत हो जाती है. जिससे कई बच्चे बी.टेक छोड़ भी देते हैं.
वाराणसी: आईआईटी बीएचयू (IIT BHU) हिंदी माध्यम से बीटेक करने के इच्छुक छात्रों के लिए सुविधा देने जा रहा है, जहां इस सत्र में छात्र हिंदी में भी बीटेक की पढ़ाई कर सकेंगे. बीएचयू आईआईटी देश का पहला ऐसा संस्थान होगा जो छात्रों को बी टेक हिंदी माध्यम से करने का भी विकल्प देगा. बीएचयू आईआईटी के डायरेक्टर आचार्य प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि जो बच्चे हिंदी माध्यम से पढ़ाई करते हैं, उन्हें अचानक जब बीटेक इंग्लिश मीडियम में करना पड़ता है तो काफी दिक्कत हो जाती है. जिससे कई बच्चे बी.टेक छोड़ भी देते हैं. साथ ही केवल अंग्रेजी के कारण उनमें बहुत से छात्र फर्स्ट सेमेस्टर में फेल हो जाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए बीएचयू आईआईटी ने फैसला लिया है कि वह आगामी दिनों में बीटेक फर्स्ट ईयर हिंदी माध्यम से भी करने का विकल्प देगा.More Related News
