
IGA Airport पर Delhi-Patna फ्लाइट में बम की खबर से सनसनी, आरोपी गिरफ्तार
Zee News
मामले की जानकारी मिलते ही फ्लाइट की सघन तलाशी हुई. पुलिस को शुरुआती जांच में ये हॉक्स कॉल का केस लग रहा है. वहीं दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को कॉल करने वाले की मानसिक हालात कमजोर लग रही है.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से उड़ने वाली एक फ्लाइट में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया. IGI एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर प्लेन में बम की कॉल मिलने के बाद वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए. कॉल करने वाले शख्स ने प्लेन में बैठने के बाद इस बावत फोन किया था. सोमवार सुबह करीब 07.45 मिनट पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को बम की कॉल मिली थी. इसके बाद उसने त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉल करने वाले को अपनी हिरासत में ले लिया. आरोपी 22 साल का आकाश दीप है जो अपने पिता के साथ दिल्ली से पटना (Delhi to Patna) जा रहा था.More Related News
