
ICU में भर्ती महिला से अश्लील हरकत से भड़के परिजन, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम
NDTV India
पुलिस ने अस्पताल संचालक पर 120 बी और अज्ञात आरोपी पर 376 का मामला दर्ज किया है.अस्पताल में इससे पहले भी ऐसे ही मामले को लेकर सुर्खियां बटोर चुका है.
गाजीपुर के सदर कोतवाली इलाके के सिंह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला के साथ अस्पताल के कर्मचारी द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील हरकरत का मामला सामने आया है. जब परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ नेशनल हाईवे 29 को जामकर हंगामा कर दिया. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सिंह अस्पताल और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाए. बात न बनने पर एसपी सिटी, सीओ सिटी समेत भरी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात की, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ.











