
ICC Women ODI Ranking: मिताली राज फिर बनीं नंबर वन क्रिकेटर, देखें टॉप 10
Zee News
ICC Women ODI Ranking: इस वक्त मिताली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले महिला क्रिकेटर हैं.
नई दिल्ली: भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने धमाल मचा दिया है और आईसीसी की महिलाओं की वन डे रैंकिंग में एक बार फिर पहले नंबर पर पहुंच गई हैं. इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सिरीज़ में शानदार मुज़ाहिरे की वजह से मिताली तीन साल बाद फिर दुनिया की नंबर वन बल्लेबाज़ बन गई हैं. इंग्लैंड के ख़िलाफ़ किया शानदार मुज़ाहिरा इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भारत ये सिरीज़ 2-1 से हार गया मगर मिताली ने तीनों मैचों में शानदार मुज़ाहिरे किए और अर्धशतक लगाए. इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले दो मैचों में मिताली ने 72 और 59 रन बनाए हालांकि ये मैच भारत हार गया. तीसरे मैच में उन्होंने बिना आउट हुए 75 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई.More Related News
