
IAS टीना डाबी करने जा रही हैं दूसरी शादी, जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति
Zee News
UPSC टॉपर और राजस्थान कैडर (2016) बैच की आईएएस अफसर टीना डाबी ने दूसरी शादी करने का फैसला लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाले पति के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए ये लिखा है कि 'वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो.'
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) टॉपर आईएएस अधिकारी टीना डाबी (IAS Tina Dabi) ने दूसरी शादी करने का फैसला लिया है. वो एक बार फिर आईएएस अधिकारी से ही शादी कर रही है. वो 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे (IAS Pradeep Gawande) के साथ जल्द शादी करने वाली हैं. बता दें, टीना डाबी 2016 राजस्थान कैडर की अधिकारी हैं.
सोशल मीडिया पर खुद टीना ने दी जानकारी आईएस टीना डाबी (IAS Tina Dabi) ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंड (इंस्टाग्राम) पर अपने होने वाले पति के साथ तस्वीरें साझा करके इसकी जानकारी दी है. टीना ने खुद अपनी नई जिंदगी के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ इस अंदाज में खुलासा किया. प्रदीप गवांडे के साथ उन्होंने तस्वीरें साझा की. टीना डाबी ने अपने होने वाले पति प्रदीप के साथ फोटो शेयर कर लिखा- 'वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो.'
