)
IAF Su-57 छोड़… रूस से खरीदे S-400 का 'बिग ब्रदर', F-35 का चुटकियों में किया काम तमाम; J-35 को बनाएगा खिलौना!
Zee News
S-500 Air defence system: रूस के सबसे नए और घातक एयर डिफेंस सिस्टम S-500 'प्रोमेटी' को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. 'जेरूसलम पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिस्टम अमेरिका के पांचवीं पीढ़ी के F-35 स्टील्थ फाइटर जेट्स को सैकड़ों किलोमीटर दूर से ही पकड़ने में सक्षम है.
S-500 Air defence system: भारत में इन दिनों 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान Su-57 की चर्चा जोरों पर है. रूस ने भारत को लुभाने के लिए कई अलग-अलग तरह से तगड़ा ऑफर दिया. हालांकि, भारत भविष्य को देखते हुए अभी तक इस पर कोई फाइनल डिसीजन नहीं लिया है. चूंकि Su-57 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है. हालांकि यह स्टेल्थ में F-35 से कम आंका जाता है. वहीं, चीन के पास भी J-35 है. ऐसे में, 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों का मुकाबले के लिए भारत कई योजनाओं पर काम कर रहा है. AMCA लड़ाकू विमान इसी प्लानिंग का हिस्सा है. इसी बीच, रूस के सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर जेरूसलम पोस्ट ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, रूस का सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम S-500 सैकड़ों किलोमीटर दूर से ही अमेरिकी F-35 को पकड़ सकता है. इसका मतलब है S-500 दुनिया के सबसे एडवांस 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान का चुटकियों में काम तमाम कर सकता है. तो क्यों ना IAF Su-57 के बजाय S-500 पर ही दांव लगाए.
