)
IAF पायलट पूरी तरह सुरक्षित! DRDO ने इमरजेंसी 'स्लेज' एस्केप का किया सफल ट्रायल; अब क्रैश का डर खत्म
Zee News
DRDO rocket sled test: DRDO द्वारा हाई-स्पीड रॉकेट स्लेज टेस्ट में अगली पीढ़ी के CSS का सफलतापूर्वक सत्यापन भारतीय वायुसेना के पायलटों की सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी है. जिससे इंडियन एयरफोर्स के पायलटों को किसी भी अनहोनी के समय एस्केप करने का भरपूर समय मिलेगा.
DRDO rocket sledge test: भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने लड़ाकू विमान से पायलटों के सुरक्षित बाहर निकलने यानी एस्केप सिस्टम के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण और सफल परीक्षण किया है. DRDO ने हाई-स्पीड रॉकेट स्लेज टेस्ट के माध्यम से कैनोपी सीवरेंस सिस्टम की क्षमता को मान्य किया है. यह अगली पीढ़ी का CSS तेजस Mk2 और AMCA जैसे आधुनिक भारतीय लड़ाकू विमानों में पायलटों की जीवन रक्षा प्रणाली का एक प्रमुख हिस्सा बनेगा. यह CSS इमरजेंसी की स्थिति में तेज स्पीड पर भी कॉकपिट कैनोपी को तुरंत और सुरक्षित रूप से हटाने में सक्षम है.
