)
IAF चीफ का सनसनीखेज खुलासा: पाकिस्तान के 4 रडार, 2 कमांड सेंटर और 9 लड़ाकू विमान तबाह; देखें पूरी लिस्ट
Zee News
IAF Chief on Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना (IAF) प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को हुए नुकसान पर पहली बार आंकड़ों के साथ जानकारी दी है. इस दौरान इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के कई सैन्य प्रतिष्ठानों और हवाई अड्डों पर सटीक हमले किए.
IAF Chief on Operation Sindoor: देश की राजधानी दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का एलान किया. यह पहला मौका था, जब ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों व अन्य नुकसानों को आंकड़ों के साथ भारतीय वायुसेना ने जानकारी दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, वायुसेना प्रमुख ने पुष्टि की है कि इन हमलों में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है, जिसमें न केवल सैन्य बुनियादी ढांचा नष्ट हुआ है, बल्कि उसके कुछ सबसे कीमती और आधुनिक विमान भी खत्म हुए हैं.
