)
IAF खरीदेगी S-500? अंतरिक्ष तक रेंज, बैलिस्टिक Missile का 'यमराज'; जानें S-400 से कितना ताकतवर रूसी 'बाहुबली'
Zee News
S-500 Air Defence System: भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल S-400 'ट्रायम्फ' फिलहाल पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर भारत का सबसे मजबूत कवच है. लेकिन रूस ने अब S-500 'प्रोमेटी' उतारकर खेल ही बदल दिया है. जहां S-400 विमानों और मिसाइलों को मार गिराने में माहिर है, वहीं S-500 का निशाना सीधे अंतरिक्ष तक पहुंचता है.
S-500 Air Defence System Russia: दुनिया के सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती हो चुकी है. जिसके बाद दुनिया भर में इसकी चर्चा जोरों पर है. चर्चा की वजह इसकी बेशुमार रेंज है. जो अंतरिक्ष में स्थित सैटेलाइट और बैलिस्टिक मिसाइल तक को तबाह करने की ताकत रखता है. हम बात कर रहे हैं रूसी एयर डिफेंस सिस्टम S-500 प्रोमेटी की. वहीं, आसान भाषा में कहें तो S-400 एक ऐसा रक्षक है जो आसमान से आने वाले हर खतरे जैसे फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों को तबाह कर देता है. लेकिन S-500 को रूस ने 'स्पेस डिफेंस' के लिए बनाया है. इसका मतलब है कि यह न केवल उन विमानों को देख सकता है जो रडार से बचते हैं, बल्कि यह अंतरिक्ष की निचली कक्षा में घूम रहे दुश्मन के सैटेलाइट्स को भी मार गिराने की क्षमता रखता है.
