)
IAF को इजरायल सौंपेगा अपनी सबसे सीक्रेट मिसाइल, 'गोल्डन होराइजन' की 800 KM रेंज, मैक 5 रफ्तार; Su-30 में होगी लैस
Zee News
Golden Horizon missile: इजरायल भारत को अपनी अत्याधुनिक 'गोल्डन होराइजन' एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल देने पर सहमत हो गया है. यह मिसाइल खासकर भारतीय वायुसेना के Su-30 MKI लड़ाकू विमानों से लॉन्च करने के लिए फिट की जाएगी. इस सौदे की सबसे खास बात यह है कि इजरायल ने अपनी इस तकनीक के लिए अब तक किसी भी दूसरे देश के साथ हाथ नहीं मिलाया है.
Golden Horizon missile: भारत-इजरायल की दोस्ती ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. इजरायल ने जहां पहले ही भारत की रक्षा ताकत व मारक क्षमता को कई गुना बढ़ा चुका है. इसी कड़ी में एक बार फिर इजरायल ने भारत को एक ऐसे हथियार का तगड़ा ऑफर दिया है. जिसकी गूंज बीजिंग से लेकर इस्लामाबाद तक सुनाई दे रही है. X हैंडल @TheLegateIN की पोस्ट के मुताबिक, इजरायल ने भारत को अपना सबसे सीक्रेट और घातक हथियार 'गोल्डन होराइजन' देने का फैसला किया है.
