)
IAF की इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर में फंसकर फुस्स PL-15E मिसाइल, घबराए चीन ने खोला राज; ऑपरेशन सिंदूर पर ड्रैगन का बड़ा खुलासा
Zee News
Indian Air Force Electronic Warfare: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को तो पीटा ही, साथ ही चीन को भी तकनीकी रूप से मात दी है. भारत के युद्ध कौशल के सामने अब चीनी डिफेंस एक्सपर्ट भी नतमस्तक हैं.
Indian Air Force Electronic Warfare: भारत ने दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर में अपनी सैन्य शक्ति का एहसास करा दिया था. दुश्मन देश पाकिस्तान की सेना ने स्वयं युद्ध रोकने की पहल की थी. इतना ही नहीं पाकिस्तान की पर्दे के पीछे से मदद कर रहे चीन को भी अपने मॉडर्न हथियारों की औकात का अंदाजा हो गया. चीनी डिफेंस एक्सपर्ट ने पहली बार स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन की PL-15E मिसाइलों का हवा में फुस्स होना कोई इत्तेफाक नहीं था, बल्कि इंडियन एयरफोर्स की इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर ये घातक मिसाइलें बेअसर हो गईं.
More Related News
