)
IAF का 40-60 Su-57 खरीदने का प्लान तय? बस Russia को करना होगा ये काम; नासिक प्लांट में फंसा है पेंच
Zee News
IAF Su-57 fighter jet plan: IAF के लिए Su-57E की सीमित खरीदारी एक रणनीतिक जरूरत हो सकती है, लेकिन नासिक उत्पादन पर रूस की चुप्पी इस डील को लागत-प्रभावी बनाने में बड़ी बाधा डाल रही है.
IAF Su-57 fighter jet plan: भारतीय वायुसेना अपने स्वदेशी AMCA फाइटर जेट के बेड़े में शामिल होने से पहले एक ब्रिज सॉल्यूशन के तौर पर रूस के 5th जनरेशन Su-57E जेट के 40 से 60 यूनिट्स को खरीदने पर विचार कर रही है. हालांकि, इस संभावित डील में एक बड़ा पेंच फंसा हुआ है. रूस ने अभी तक नासिक में इन जेट्स के उत्पादन के लिए न्यूनतम आवश्यक ऑर्डर संख्या पर कोई स्पष्टता नहीं दी है. रूस की यह चुप्पी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और लागत के मामले में IAF की निर्णय प्रक्रिया को जटिल बना रही है.
More Related News
