)
IAF का तेजस Mk2 तैयार! परफॉरमेंस चेक के लिए APM टेंडर जारी; फाइनल राउंड में पहुंची पहली उड़ान
Zee News
Tejas Mk2 fighter jet: ADA द्वारा LCA Tejas Mk2 के लिए APM अपडेट का टेंडर जारी करने का मतलब है, भारत का ये लड़ाकू विमान अब टेस्टिंग के लिए तैयार है. जिसके परफॉर्मेंस के हर पहलू को गहराई से जांच किया जाएगा. वहीं, सभी पैमानों पर खरा उतरने के बाद इसे IAF को सौंप दिया जाएगा.
IAF Tejas Mk2 fighter jet: भारत में डेवलप किया जा रहा बेहद एडवांस लड़ाकू विमान IAF बेड़े में शामिल होने के लिए बेताब है. जिसको लेकर अहम अपडेट सामने आया है. दरअसल, भारतीय वायुसेना के लिए विकसित किए जा रहे LCA यानी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस Mk2 की पहली उड़ान पर फाइनल मुहर लगने वाली है. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी यानी ADA ने विमान प्रदर्शन मॉडल (Aircraft Performance Model - APM) को अपडेट करने के लिए टेंडर जारी किया है. यह मॉडल तेजस Mk2 की वास्तविक क्षमता का सटीक आकलन करने के लिए बहुत जरूरी है. यह अपडेट Mk2 के विकास में महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पहली ब्लॉक उड़ानों की सुरक्षा और परफॉरमेंस अप्रूवल के लिए आधार प्रदान करेगा.
