
Husband को मारने के लिए Wife ने रची खौफनाक साजिश, लेकिन समय रहते खुल गई पोल
Zee News
अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी उसे प्रोटीन पाउडर में मिलाकर जहर दे रही थी. काफी ज्यादा कमजोर होने के बाद जब उसने डॉक्टर से संपर्क किया तब जाकर पत्नी की साजिश के बारे में पता चल सका.
वॉशिंगटन: अमेरिका (America) में रहने वाले एक शख्स के पैरों तले जमीन खिसक गई जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी (Wife) ही उसे मारने की कोशिश कर रही है. पति को अपनी पत्नी की इस खौफनाक साजिश की खबर तब लगी, जब वो लगातार घटते वजन से परेशान होकर डॉक्टर के पास गया. डॉक्टर ने बताया कि उसे प्रोटीन पाउडर में आर्सेनिक (जहर) दिया जा रहा है.
‘डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना निवासी 56 वर्षीय जेडी मैककेबे (J.D. McCabe) ने मामला सामने आने पर उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया. मैककेबे ने बताया कि पूर्व पत्नी उन्हें प्रोटीन पाउडर में आर्सेनिक मिलाकर उन्हें गुप्त रूप से जहर दे रही थी. जिसकी वजह से कुछ ही महीनों में उनका वजन 30 किलो कम हो गया. इतना ही नहीं, उन्हें आंतों की समस्या और जोड़ों में दर्द भी रहने लगा.
