
Hungama 2 Trailer: रिलीज हुआ 'हंगामा 2' का जबरदस्त ट्रेलर, लोटपोट होने पर हो जाएंगे मजबूर- देखें Video
NDTV India
Hungama 2 Trailer: ट्रेलर में देखा जा सकता है कि दो परिवारों के बीच उलझे रिश्तों को हास्य के रंग में रंग कर मेकर्स ने दर्शकों के सामने परोसा है.
Hungama 2 Trailer: शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव और मीजान जाफरी स्टारर फिल्म 'हंगामा 2' का ट्रेलर एक जुलाई यानी गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है. 18 साल के लंबे अंतराल के बाद 'हंगामा 2' ढेर सारी मस्ती, उलझनों और मनोरंजन से भरे पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि दो परिवारों के बीच उलझे रिश्तों को हास्य के रंग में रंग कर मेकर्स ने दर्शकों के सामने परोसा है.More Related News












