
HotShots App पर पॉर्न मूवीज डालने से होने वाली कमाई पर बड़ा खुलासा, जानें रोजाना कितनी होती थी इनकम
Zee News
सॉफ्ट पॉर्नोग्राफी फिल्म बनाने के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किाय है और बैंक डिटेल से पता चला है कि हॉटशॉट (HotShots) डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पोर्न मूवीज डालकर आरोपी रोजाना लाखों रुपये की कमाई करते थे.
मुंबई: सॉफ्ट पॉर्नोग्राफी केस (Soft Pornography Case) में गिरफ्तार बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा दिया है. इस बीच मुंबई पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है और बैंक डिटेल से पता चला है कि Hotshots डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पॉर्न वीडियो डालकर आरोपी एक दिन में लाखों रुपये की कमाते थे. Zee News को कुछ बैंक डिटेल्स मिली है, जो बताती हैं कि एक दिन में हॉटशॉट (HotShots) डिजिटल प्लेटफॉर्म से राज कुंद्रा (Raj Kundra) की लाखों रुपये की कमाई होती थी. बैंक डिटेल से पता चलता है कि हॉटशॉट्स से राज कुंद्रा और उनकी कंपनी को अब तक लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. मुंबई पुलिस ने HotSshots के साथ ही HotHit पर भी कारवाई की है Qj ये बैंक डिटेल्स इसी HotHit ऐप की हैं.More Related News
