
Hill Station पर भीड़ ने बढ़ाई मुश्किल, अब Nainital-Mussoorie जाने से पहले चेक कर लें नई पाबंदियों की लिस्ट
Zee News
कोरोना पाबंदियों में थोड़ी छूट मिलते ही हिल स्टेशन पर पहुंची पर्यटकों की भीड़ ने मुश्किल बढ़ा दी है. उत्तराखंड हाई कोर्ट का आदेश आते ही नैनीताल और मसूरी समेत कई जगहों पर सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई हैं.
नैनीताल: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की संभावित तीसरी लहर जल्द आने की आंशका के बीच शिमला, मनाली जैसे कई टूरिस्ट प्लेस (Tourist Place) पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है. इस दौरान लोग कोविड-19 गाइडलाइन का भी पालन नहीं कर रहे हैं. इस नजारे से चिंतित उत्तराखंड हाई कोर्ट (Uttarakhand High Court) ने सख्ती दिखाते हुए प्रशासन को ध्यान देने के आदेश दिए हैं. हाई कोर्ट का आदेश आते ही नैनीताल में पाबंदियां लगा दी गई हैं. यहां के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए शहर में बेरोकटोक एंट्री को बंद कर दिया है. साथ ही शहर में आने के लिए कई नियम लागू कर दिए हैं. आदेश के अनुसार, नैनीताल में अब सिर्फ उन्हीं वाहनों को एंट्री दी जाएगी जिनका रजिस्ट्रेशन देहरादून स्मार्ट पोर्टल में होगा और 72 घंटे की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट (Corona Negative Report) उनके पास होगी.More Related News
