
Heavy Rain in Delhi: दरिया बनी दिल्ली, NCR में भारी बारिश ने गिराया तापमान
Zee News
Heavy Rain in Delhi-NCR: मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में शहर में 97 मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है. शहर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है.
नई दिल्लीः Heavy Rain in Delhi NCR: दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 100 प्रतिशत दर्ज की गई. | Buses stuck amid waterlogged roads following heavy rains in the National Captial; visuals from Madhu Vihar area. 24 घंटों में शहर में 97 मिलीमीटर बारिश मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में शहर में 97 मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है. शहर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.More Related News
