
Haryana में बढ़ा Lockdown, सेना भर्ती कॉमन एंट्रेंस एग्जाम को मंजूरी
Zee News
Haryana COVID 19 Lockdown: हरियाणा में लॉडाउन बढ़ा दिया गया है. हालांकि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) को COVID-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए एग्जाम कंडक्ट कराने की परमीशन दी गई है.
नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने रविवार (4 जुलाई) को राज्य में COVID-19 लॉकडाउन (Corona Lockdown) को एक और सप्ताह के लिए 12 जुलाई तक बढ़ा दिया. पिछले सप्ताह 5 जुलाई तक के लिए पाबंदियां घोषिक की गई थीं. नए आदेश के बाद पाबंदियां जारी रहेंगी. हरियाणा सरकार ने एक बयान में कहा कि Covid-19 पॉजिटिविटी दर में गिरावट और नए मामलों की कम संख्या के बावजूद प्रतिबंधों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. हालांकि, सरकार ने प्रतिबंधों में अतिरिक्त ढील देने की घोषणा की है. नए आदेश में, सरकार ने कहा कि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) को COVID-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 5 जुलाई से 20 जुलाई तक अपनी परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी. सेना भर्ती ऑफिस द्वारा हिसार में आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की भी परमीशन होगी.More Related News
