)
HAL ने बनाया ऐसा तगड़ा सिस्टम, 'नॉनस्टॉप' मिसाइल दागेगा इंडियन एयरफोर्स का ये घातक लड़ाकू विमान
Zee News
Indian Airforce Tejas Mk2 fighter Jet: भारतीय वायुसेना के लिए बनाया जा रहा फाइटर जेट Tejas Mk2 एक बड़ी ताकत बनने जा रहा है. इसमें एक नया और बेहतर फ्यूल सिस्टम लगाया जा रहा है, जिससे इसकी उड़ान की दूरी और समय दोनों बढ़ जाएंगे.
Indian Airforce Tejas Mk2 fighter Jet: भारत अपने फाइटर जेट्स को लगातार आधुनिक बना रहा है. इसी कड़ी में HAL यानी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित किए जा रहे Tejas Mk2 को अब एक ऐसा गेम चेंजिंग अपग्रेड मिल रहा है, जो इसकी क्षमताओं को पूरी तरह बदल देगा. इस जेट में एक नया फ्यूल सिस्टम लगाया जाएगा, जिसमें अतिरिक्त फ्यूल टैंक भी शामिल होंगे. ये अपग्रेड इसकी उड़ान की दूरी को इतना बढ़ा देंगे कि यह दुश्मन के ठिकानों पर गहराई तक घुसकर हमला कर सकेगा.
More Related News
