)
Gyanvapi Mosque: 31 साल बाद नंदी के सामने से हटा बैरिकैडिंग, ज्ञानवापी परिसर में शुरू हुई पूजा अर्चना
Zee News
Gyanvapi Mosque: उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में स्थित ज्ञानवापी परिसर में पूजा अर्चना हो रही है. 31 साल बाद लोग ज्ञानवापी परिसर में विवादित मस्जिद परिसर में बने तहखाने में मंगला गौरी की भव्य और दिव्य पूजा हुई.
Varanasi Gyanvapi Mosque: उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में स्थित ज्ञानवापी परिसर में पूजा अर्चना हो रही है. 31 साल बाद लोग ज्ञानवापी परिसर में विवादित मस्जिद परिसर में बने तहखाने में पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं. जिला अदालत ने बुधवार 31 जनवरी को ज्ञानवापी परिसर में हिंदू पक्ष को पूजा करने के लिए अनुमति दे दी है. इसके बाद से ही हिंदू पक्ष के लोगों में ख़ुशी की लहर है और गुरुवार सुबह से ही लोग पूजा-पाठ करने पहुंच रहे हैं. कोर्ट के आदेश में हिंदुओं को ज्ञानवापी के व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ करने का अधिकार मिला है. उत्तर प्रदेश: ज्ञानवापी मामले में कोर्ट द्वारा हिंदू पक्ष को 'व्यास का तहखाना' में पूजा करने की अनुमति देने पर वाराणसी के DM एस राजलिंगम ने कहा, "न्यायालय के आदेश का पालन किया गया है.." वाराणसी, उत्तर प्रदेश: ज्ञानवापी मामले में कोर्ट द्वारा हिंदू पक्ष को 'व्यास का तहखाना' में पूजा करने की अनुमति दिए जाने पर एक श्रद्धालु ने कहा, "...हम कोर्ट के आदेश से बेहद खुश और भावुक हैं। हमारी खुशी की कोई सीमा नहीं है..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews)
