
Gyanvapi Masjid: SC ने जिस जज को सुनवाई से हटाने का दिया सुझाव, जानिए उनके बारे में
Zee News
Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने कहा, हमारा सुझाव है कि जिला जज मामले की सुनवाई कर सकते हैं. वे जिला न्यायपालिका में सीनियर जज हैं. वे जानते हैं कि आयोग की रिपोर्ट जैसे मुद्दों को कैसे संभालना है. हम यह निर्देश नहीं देना चाहते कि उन्हें क्या करना चाहिए.
नई दिल्लीः Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने कहा, हमारा सुझाव है कि जिला जज मामले की सुनवाई कर सकते हैं. वे जिला न्यायपालिका में सीनियर जज हैं. वे जानते हैं कि आयोग की रिपोर्ट जैसे मुद्दों को कैसे संभालना है. हम यह निर्देश नहीं देना चाहते कि उन्हें क्या करना चाहिए.
'ट्रायल कोर्ट के फैसले पर कोई संदेह नहीं' सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले मामले को जिला जज सुने तो बेहतर है. जिला जज कैसे काम करें ये आदेश नहीं देंगे. कोर्ट ने साथ ही कहा कि वे ट्रायल कोर्ट के फैसले पर कोई संदेह नहीं कर रहे हैं.
