
Gujarat: Oxygen Cylinders पर BJP नेता की फोटो, लोगों ने दिया ये रिएक्शन
Zee News
BJP Leaders Photo On Oxygen Cylinders In Covid Center: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पब्लिसिटी के लिए बीजेपी नेता हीरा सोलंकी के समर्थकों ने उनकी तस्वीर ऑक्सीजन सिलेंडर पर छपवा दी.
राजकोट: कोरोना के कारण बिगड़ते हालात के बीच गुजरात के राजकोट में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. दरअसल यहां एक बीजेपी नेता और पूर्व विधायक की फोटो मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर पर छपी मिली. ये मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑक्सीजन सिलेंडर पर फोटो बीजेपी नेता हीरा सोलंकी है. उन्होंने कोविड मरीजों के लिए 25 बेड वाला अस्पताल खोला है. जहां सिविल हॉस्पिटल से रेफर किए गए मरीजों का इलाज किया जा रहा है. बता दें कि अमरेली में मंगलवार दो नए कोविड सेंटर खोले गए. ये कोविड सेंटर सर्वरकुंडला और राजुला में हैं.More Related News
