
Gujarat Assembly Polls में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी AAP, अरविंद केजरीवाल का ऐलान
Zee News
पंजाब से लेकर यूपी में चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी अब गुजरात विधान सभा में ताल ठोकने को तैयार है. पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ऐलान किया कि AAP गुजरात विधान सभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
अहमदाबाद: पंजाब से लेकर यूपी में चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी अब गुजरात विधान सभा में ताल ठोकने को तैयार है. पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ऐलान किया कि AAP गुजरात विधान सभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने इसके लिए अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. पार्टी ऑफिस के उद्घाटन से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि AAP गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ एक भरोसेमंद विकल्प है.More Related News
