
Gujarat: 21 आदिवासी परिवार फिर बने हिंदू, मिशनरी पर लगाया पैसे देकर धर्म बदलवाने का आरोप
Zee News
वीएचपी के संगठन मंत्री विक्रम सिंह भाटी ने कहा कि पिछले कुछ समय से वलसाड जिले के कपराडा और धर्मपुर तालुका के पहाड़ी इलाकों में, लालच और नए प्रलोभनों के कारण ईसाई मिशनरियों द्वारा आदिवासी परिवारों के धर्मांतरण की घटनाएं बड़े पैमाने पर हुई हैं.
वलसाड: गुजरात के वलसाड जिले में हाल ही में कपराडा और धरमपुर तालुका जैसे आदिवासी क्षेत्रों में ईसाई मिशनरियों द्वारा बड़े पैमाने पर धर्मांतरण की कई घटनाएं देखी गई हैं. विश्व हिंदू परिषद का हिंदू धर्म जागृति सम्मेलन आज वापी में आयोजित किया गया. इस सम्मेलन के कपराड़ा और धर्मपुर तालुका के 21 आदिवासी परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़ दिया और हिंदू धर्म में घर वापसी की और गोहत्या जैसे बढ़ते मामलों पर चर्चा की गई. यह भी घोषणा की गई कि में निकट भविष्य में वलसाड जिले में ऐसे मुद्दों पर विश्व हिंदू परिषद जोरदार कार्यक्रम आयोजित करेगी.More Related News
