
Gujarat में Corona संक्रमण से हर घंटे 3 लोगों की मौत, एक दिन में 67 की गई जान
Zee News
Coronavirus: राज्य में कोरोना के अब तक के ये सबसे अधिक मामले हैं. पिछले 24 घंटे में गुजरात में कोरोना के 6 हजार 690 नए मामले सामने आए हैं.
गुजरात: देश के कई राज्यों की तरह गुजरात में भी कोरोना की बेकाबू रफ्तार लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. गुजरात में हर घंटे कोरोना से 3 लोगों की मौत हो रही है. यहां एक दिन में कोरोना से 67 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना के अब तक के ये सबसे अधिक मामले हैं. पिछले 24 घंटे में गुजरात में कोरोना के 6 हजार 690 नए मामले सामने आए हैं. अहमदाबाद में 24 घंटे के अंदर 2 हजार 282 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. सूरत में 1 हजार 441 और राजकोट में 616 नए केस मिले हैं. वहीं वड़ोदरा में 24 घंटे के अंदर 377 नए केस सामने आए हैं.More Related News
