
Gujarat में नया सीएम चुनने की कवायद शुरू, अहमदाबाद जाएंगे Amit Shah
Zee News
गुजरात के सीएम विजय रुपाणी के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर शाम अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं.
नई दिल्ली: गुजरात के सीएम विजय रुपाणी के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर शाम अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं. माना जा रहा है कि रविवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है. बताते चलें कि गुजरात के सीएम विजय रुपाणी शनिवार को राज्यपाल भवन पहुंचे और गवर्नर को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस्तीफे के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता करके सारी बातें स्पष्ट की. रुपाणी ने कहा कि संगठन और विचारधारा आधारित दल होने के नाते बीजेपी में समय के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के दायित्व बदलते रहते हैं.More Related News
