
Gujarat: पिता ने गेम खेलने से टोंका, तो 17 साल के बेटे ने गला दबा कर उतारा मौत के घाट
Zee News
17 साल के लड़के और उसकी मां ने डॉक्टर को बताया कि उसके पिता 8 दिन पहले बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके चोट लग गई. डॉक्टर को दोनों की बातों पर शक हुआ और उन्होंने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.
सूरत: आजकल हर कोई मोबाइल (Mobile) लिए घूमता है. इससे बच्चे भी बच नहीं पाए हैं. बच्चों को मोबाइल गेम (Mobile Game) खेलना पसंद होता है और वे धीमे-धीमे इसके एडिक्ट हो जाते हैं. ऐसे ही एक बच्चे की चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जिसने गेम खेलने से टोकने पर अपने पिता का मर्डर कर दिया. जानकारी के अनुसार ये घटना गुजरात के सूरत (Surat) की है, जहां इच्छापोर थाना क्षेत्र में आने वाले गांव कवास के एक 17 साल के लड़के पर मोबाइल में गेम खेलने का भूत सवार हो गया. लड़के के पिता अर्जुन सरकार (Arjun Sarkar) ने एक दिन उसे गेम खेलने पर टोंका तो उसने गुस्से में उनकी गला दबा दिया. जब उनको लड़के की मां हॉस्पिटल लेकर गईं तो डॉक्टर ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया.More Related News
