
Gujarat: दुधमुहे बच्चे को गौशाला में छोड़ गया शख्स, केस क्राइम ब्रांच के हवाले
Zee News
रिपोर्ट के मुताबिक, गौशाला के बाहर जब लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो भीड़ जुटने लगी. मकामी पार्षद दीप्ति पटेल (Dipti Patel) ने खुद बच्चे को गोद में उठाकर उसकी देखभाल की.
गांधीनगर: गुजरात (Gujarat) के गांधीनगर (Gandhinagar) में एक मासूम बच्चा जब लावारिस हाल में मिला जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि ये बच्चा करीब 8 महीने का है. खबरों के मुताबिक शुक्रवार रात 9 बजे एक नामालूम शख्स इस बच्चे को स्वामीनारायण मंदिर की गौशाला के बाहर छोड़ गया है.
क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस इस घटनाक्रम से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी गई है. करीब 18 घंटे की छानबीन के बाद भी अब तक इस बच्चे के परिवार का कोई सुराग नही मिल पाया है. गुजरात पुलिस (Police) का यह भी मानना है कि यह बच्चा गुजरात के अलावा किसी बाहरी स्टेट का भी हो सकता है. हमने बच्चे को इसके परिवार से मिलाने की मुहिम छेड़ी हैं. अगर सभी नेटवर्क में यह खबर चलती है तो एक मासूम को अपने परिवार तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है.
