
Gujarat: चक्रवात के बाद आई बाढ़ में बह गया 10 करोड़ का 'नमक', किसान के चेहरे पर छाई उदासी
Zee News
चक्रवाती तूफान ताउ-ते (Cyclone Tauktae) के बाद आई बाढ़ ने गुजरात (Gujarat) को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. इस बाढ़ से करीब 3 लाख टन नमक समुद्र में बह गया.
सुरेंद्रनगर (गुजरात): चक्रवाती तूफान ताउ-ते (Cyclone Tauktae) के बाद आई बाढ़ ने गुजरात (Gujarat) को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. इस बाढ़ से कच्छ के छोटे रण में जमा करीब 10 करोड़ रुपये का नमक (Salt) पानी में बह गया. यह जानकारी नमक उत्पादन से जुड़े लोगों ने गुरुवार को दी. गैर सरकारी संगठन अगरिया हितरक्षक समिति के जिला संयोजक भारत सुमेरा ने बताया कि करीब तीन लाख टन नमक (Salt) परिवहन के लिए खुले में रखा गया था. ताउ-ते तूफान (Cyclone Tauktae) की वजह से तेज हवा, बरिश और बाढ़ की वजह से सारा नमक बर्बाद हो गया. कच्छ का छोटा रण गुजरात के सुरेंद्रनगर (Surendra Nagar) जिले में आता है.More Related News
