
Gujarat के डिप्टी CM का विवादित बयान, कहा- हिंदू घटे तो कुछ नहीं रहेगा
Zee News
नितिन पटेल ने साफ किया कि लाखों मुसलमान देशभक्त हैं, लाखों ईसाई देशभक्त हैं. गुजरात पुलिस बल में हजारों मुसलमान हैं. वे सभी देशभक्त हैं. उनकी बात वो नहीं कर रहे थे.
गांधीनगर: गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने संविधान, बहुसंख्यक, अल्पसंख्यक और धर्मनिरपेक्षता को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया है जिसपर विवाद होना तय है. नितिन पटेल ने कहा कि संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून की बात करने वाले ऐसा तब तक करेंगे जब तक कि इस देश में हिंदू बहुसंख्यक हैं. जिस दिन हिंदुओं की संख्या घटती है, दूसरों की बढ़ती है तब न धर्मनिरपेक्षता, न लोकसभा और न संविधान. सब कुछ हवा-हवाई होगा और दफन हो जाएगा. कुछ नहीं रहेगा. हालांकि उन्होंने साफ किया कि लाखों मुसलमान देशभक्त हैं, लाखों ईसाई देशभक्त हैं. गुजरात पुलिस बल में हजारों मुसलमान हैं. वे सभी देशभक्त हैं. उनकी बात वो नहीं कर रहे थे.More Related News
