
Gujarat: कुएं में गिर गए थे शेर के दो बच्चे, वन विभाग ने ऐसे किया रेस्क्यू
Zee News
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन्होंने किसी तरह से पानी में डूबने से खुद को बचाया. मंगलवार सुबह इन्हें रेस्क्यू किया गया है.
अहमदाबाद: गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले में शेर के दो बच्चे कुएं में गिर गए थे. आज मंगलवार सुबह इन्हें रेस्क्यू किया गया है. वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शेर के दो बच्चे फटसर गांव के एक कुएं में सोमवार को गिर गए थे. ये इलाका गिर के जंगलों में गिर-ईस्ट डिविजन के जसधर रेंज में आता है. रेस्क्यू के बाद इन्हें जसधर एनिमल केयर सेंटर भेजा गया है और अब उसकी मां की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है.More Related News
