)
GTRE का दावा! कावेरी इंजन में 90% देसी पार्ट्स का इस्तेमाल, तेजस को मिलेगी 'जबरदस्त' ताकत
Zee News
GTRE Kaveri Derivative Engine (KDE) Indigenisation: GTRE का KDE इंजन प्रोग्राम भारत को लड़ाकू विमानों के इंजन में आत्मनिर्भर बनाएगा और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देगा. इसे 90% से अधिक देसी सामग्री के साथ तैयार कर इंडियन एयरफोर्स की ताकत बढ़ाई जाएगी.
GTRE Kaveri Derivative Engine (KDE) Indigenisation: इंडिया की ताकत बढ़ाने और लड़ाकू विमानों के इंजन को बनाने की क्षमता में देश को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. गैस टरबाइन रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (GTRE) ने कावेरी डेरिवेटिव इंजन (KDE) में पूरी तरीके से देसी चीजें लगाने की बड़ी योजना बनाई है. इस प्लान के तहत भविष्य के सभी भारतीय एयरफोर्स प्रोग्राम के लिए स्थानीय सामग्री की हिस्सेदारी 90% से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है. वर्तमान में इस इंजन की इंडिजिनेशन लगभग 85% तक पहुंच चुकी है, जो पहले ही बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
