
Ground Report@कश्मीर 2.0: पहले पत्थरबाजी के लिए बदनाम शोपियां 370 हटने के बाद कितना बदला?
Zee News
कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के दो साल पूरे होने वाले हैं. ऐसे में दो साल में कश्मीर में क्या कुछ बदला है? पत्थरबाजी के लिए बदनाम शोपियां का नया रूप क्या है? शोपियां के युवा अब क्या कर रहे हैं आइए जानते हैं इस ग्राउंड रिपोर्ट में...
शोपियां: जम्मू-कश्मीर के 20 जिले में से एक है शोपियां. ये श्रीनगर से सिर्फ 60 किलोमीटर दूर है. ढाई लाख से अधिक आबादी वाला ये जिला 2 साल पहले तक आतंकवाद और पत्थरबाजी के लिए बदनाम था. 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से अब तक यानी 2 साल में शोपियां कितना बदला... बदला भी या नहीं... ये जानने के लिए ज़ी मीडिया की टीम शोपियां पहुंची. ज़ी मीडिया की टीम सबसे पहले शोपियां के जहांगीर चौक पहुंची. यहां पहले पत्थर बरसाए जाते थे. शाम 4 बजे के बाद घरों से लोग नहीं निकलते थे लेकिन अब यहां नजारा कुछ और ही है. अब लोग शोपियां टाउन में बेखौफ होकर आते हैं. घूमते हैं, शॉपिंग करते हैं और आराम से अपने घर लौट जाते हैं. कई बड़े शॉप भी यहां हैं और बड़ी बात ये है कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर यहां के युवा इन शॉप को चला रहे हैं.More Related News
