)
Gripen-E की एंट्री से HAL-DRDO में हलचल, क्या Tejas-MK2 को मिल गई इंटरनेशनल टक्कर?
Zee News
Tejas-MK2 vs Gripen-E Fighter jet: तेजस Mk2 भारत का उन्नत स्वदेशी 4.5 जेनरेशन फाइटर जेट है, जिसे ज्यादा पेलोड, लंबी रेंज और भविष्य के अपग्रेड के साथ डिजाइन किया गया है. वहीं स्वीडन की साब कंपनी ग्रिपेन-E के साथ भारत में एयरोस्पेस इकोसिस्टम बनाने का प्रस्ताव दे रही है. यह मुकाबला आत्मनिर्भरता बनाम विदेशी सहयोग का बनता दिख रहा है.
Tejas-MK2 vs Gripen-E Fighter jet: भारत के दूसरा स्वदेशी फाइटर जेट तेजस-MK2 विकास के अंतिम चरण में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइटर जेट इंटरनली ट्रायल के बाद रोलआउट हो गया है. HAL-DRDO और इंडियन एयरफोर्स को इस फाइटर जेट से बहुत सी उम्मीदे हैं. तेजस-MK2 को दुनिया के एडवांस 4.5 जेनरेशन फाइटर जेट को टक्कर देने के लिए बनाया जा रहा है. इसके अलावा भारत को इसी फाइटर जेट से एक्सपोर्टर बनने की उम्मीद है. साथ ही एयरफोर्स में सक्वाड्रन का भी लक्ष्य पूरा हो जाएगा. अब भारत को स्वीडिश कंपनी 'साब' फाइटर जेट का ऑफर दिया है.
