
Green Fungus का पहला केस Punjab के Jalandhar में मिला, इलाज जारी
Zee News
भारत ग्रीन फंगस के अलावा ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस और येलो फंगस के मामले पाए जा चुके हैं. इसी हफ्ते मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में भी ग्रीन फंगस का मामला सामने आया था.
जालंधर: पंजाब के जालंधर में ग्रीन फंगस का पहला केस मिलने से हड़कंप मच गया है. जालंधर सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि ये मरीज हाल ही में कोरोना से रिकवर हुआ था, उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकते. पहले भी ग्रीन फंगस का एक केस आया था, लेकिन वह कंफर्म नहीं हो पाया था. जान लें कि भारत ग्रीन फंगस के अलावा ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस और येलो फंगस के मामले पाए जा चुके हैं. इसी हफ्ते मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में ग्रीन फंगस का मामला सामने आया था. बाद में उसे इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था. ये मरीज भी कोविड-19 से रिकवर हुआ था. डॉक्टरों ने बताया कि ये मरीज ब्लैक फंगस के मरीज के संपर्क में आया था लेकिन इसे ग्रीन फंगस हुआ.More Related News
