
Government Jobs: Railways ने 2226 पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं, ITI पास करें अप्लाई
Zee News
west central railway apprentice के पदों के लिए आवेदन की शुरुआत 11 अक्टूबर से हुई थी और आवेदन करने की आखरी तारीख़ 10 नवंबर है.
नई दिल्ली: वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 2226 पदों पर भर्तियां निकाली हैं (west central railway apprentice recruitment). पदों के लिए आवेदन की शुरुआत 11 अक्टूबर से हुई थी और आवेदन करने की आखरी तारीख़ 10 नवंबर है. सेलेक्ट किए गए कैंडिडेट्स को 1 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी और इस दौरान उन्हें स्टाइपेंड भी मिलेगा.
योग्यता और आयु सीमा इस पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार और किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई किए हुए उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. अगर बात करें आयु सीमा की तो इसके लिए उम्मीदवारों की उम्र 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए. रिज़र्व केटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
More Related News
