
Government Jobs: Indian Oil Corporation Limited में 71 पदों पर निकली भर्ती, 1.4 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
Zee News
यह भर्ती असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के पदों पर निकाली गई हैं. इस वैकेंसी (Vacancy) के लिए उम्मीदवार ऑनाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की आखरी तारीख़ 22 अक्टूबर तय की गई है.
नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशल लिमिटिड (Indian Oil Corporation Limited) ने 71 पदों पर भर्ती निकाली हैं, यह भर्ती असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के पदों पर निकाली गई हैं. इस वैकेंसी (Vacancy) के लिए उम्मीदवार ऑनाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की आखरी तारीख़ 22 अक्टूबर तय की गई है. जबकि एसबीआई ई-कलेक्ट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर है.
इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों को इम्तेहान देना होगा उसी के बेस पर शोर्टलिस्ट किया जाएगा. भर्ती के लिए लिखिच परिक्षा 7 नवंबर को कराई जाएगी जिसके परिणाम 22 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.
More Related News
