
Good News! मुंबई के धारावी ने दी कोरोना को मात, 24 घंटे में बस 1 नया केस
Zee News
Coronavirus: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित धारावी में रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर अब 1 पर आ गई है. ऐसा पिछले 4 महीने में आज पहली बार हुआ है.
मुंबई: महाराष्ट्र को जल्द अनलॉक (Maharashtra Unlock) करने की घोषणा हो चुकी है. इसी बीच खबर आई है कि एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी (Dharavi) में 4 महीनों में पहली बार कोरोना वायरस (Coronavirus) का सिर्फ एक पॉजिटिव केस मिला है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि, 'धारावी अप्रैल की शुरुआत में कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बन गया था. 8 अप्रैल को यहां एक दिन में 99 मामले आए थे. लेकिन आज झुग्गी-बस्ती इलाके में नए कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 1 पर आ गई है. अधिकारी ने बताया कि धारावी में अबतक कुल 6,829 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 6451 इलाज के बाद ठीक हो गए, जबकि 19 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है.'More Related News
