
GOOD NEWS: अब रेलयात्रियों के लिए सस्ता होगा AC का सफर, रीडिंग लाइट समेत मिलेंगी कई सुविधाएं
NDTV India
सुविधाओं की बात करें तो इस कोच के बर्थ काफी हल्के होंगे, लेकिन मजबूती में कोई कमी नहीं है. हर बर्थ के साथ स्नैक्स टेबल होगी. फायर अलार्म की व्यवस्था होगी. दिव्यांगों के लिए चौड़े दरवाजें होंगे, ताकि उनकी व्हील चेयर को अंदर लाया जा सके. चार्जिंग के लिए व्यवस्था होगी.
भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने सस्ते AC टिकट के लिए एक नए एसी थ्री इकॉनॉमी क्लास को लॉन्च किया है. इसका किराया थर्ड एसी से 8 फीसदी सस्ता होगा. पहली इकॉनॉमी क्लास का डिब्बा 6 सितंबर से प्रयागराज से जयपुर के बीच चलाया जाएगा.एसी का सस्ता सफर यानी एसी का इकॉनॉमी क्लास 6 सितंबर से प्रयागराज से जयपुर के बीच चलेगी. इन कोचों में हर बर्थ में स्नैक्स टेबल से लेकर रीडिंग लाइट तक की सुविधा होगी. दिव्यांगों के लिए भी इस कोच में खास तरह के इंतजाम किए गए हैं.











