
Gold Silver Latest Price Today: सोने और चांदी के भावों में मामूली उछाल, जानें आपके शहर में क्या है इनका दाम
NDTV India
Gold-Silver Price Update : सोने की कीमतों में शुक्रवार 9 अप्रैल को मामूली बढ़त देखने को मिली. वेबसाइट गुड रिटर्न वन इंडिया के मुताबिक सोने के दामों में आज 1 रुपये प्रतिग्राम की बढ़त देखने को मिली है. नए कीमतों के अनुसार दिल्ली में आज 22 कैरेट का दाम 45,150 प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 49,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इसी तरह चांदी के दामों में 84 पैसे प्रतिग्राम की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है.
Gold-Silver Price Update : सोने की कीमतों में शुक्रवार 9 अप्रैल को मामूली बढ़त देखने को मिली. वेबसाइट गुड रिटर्न वन इंडिया के मुताबिक सोने के दामों में आज 1 रुपये प्रतिग्राम की बढ़त देखने को मिली है. नए कीमतों के अनुसार दिल्ली में आज 22 कैरेट का दाम 45,150 प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 49,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इसी तरह चांदी के दामों में 84 पैसे प्रतिग्राम की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है. ताजा कीमतों के अनुसार दिल्ली में प्रति 100 ग्राम चांदी के भाव पर 84 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद दिल्ली 100 ग्राम चांदी के लिए 6 हजार 750 रुपये चुकाने होंगे.











