
Gold Rate Today: सोने-चांदी में नरमी या उछाल, जानें लखनऊ-कानपुर में आज क्या चल रहा भाव
Zee News
Gold and Silver Price Today: इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है. शुक्रवार को लखनऊ में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 44,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 24 कैरेट गोल्ट का रेट 47,090 है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में 23 सितंबर को भी सोने और चांदी की कीमतें बदली हैं. सोने और चांदी के दाम बढ़ते दिखे हैं. इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है. शुक्रवार को लखनऊ में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 44,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 24 कैरेट गोल्ट का रेट 47,090 है. गोरखपुर में सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 250 रुपये की कमी आई है. 22 कैरेट सोना 45190 प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोना 47450 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
नोएडा में सोना 630.0 रुपये की गिरावट के साथ 47,150.0 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. 23 सितंबर को भाव 47,780.0 रुपये पर बंद हुआ. चांदी 400.0 रुपये गिर कर 400.0 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गई। पिछला बंद भाव 62,630.0 रुपये प्रति किलोग्राम का था. बुधवार को कानपुर के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 47,740.0 रुपये और चांदी का भाव 61,870.0 रुपये था.
