)
Gold Rate: 23 से 27 फरवरी के बीच कुछ बड़ा होने वाला है, सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का तूफान, अमेरिका के बाद अब चीन भी पीछे पड़ा, कहां जाएगी कीमत ?
Zee News
Gold Rate Update: दो हफ्ते की गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में फिर से तेजी लौट आई है. इस बार दोनों ही मेटल्स जिस तरह से बढ़ रहे हैं, माना जा रहा है कि ये अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे.
Gold-Silver Rate Today, 23 February 2026: अगर आप सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ठहरिए. सोने की कीमत में बड़ी तेजी फिर से लौट आई है. अमेरिका में टैरिफ पर जो कुछ हुआ उसके बाद दोनों के दाम फिर से चढ़ने लगे हैं. सोमवार, 23 फरवरी को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 3000 रुपये और चांदी 15600 रुपये बढ़ गई.
सोने-चांदी की आज की कीमत देखें को MCX पर 10 ग्राम गोल्ड 1,58,458 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा. इसी तरह से MCX सिल्वर 5% बढ़कर 2,68,120 रुपये प्रति किलो के हाई पर पहुंच गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर जारी रेटलिस्ट को देखें तो 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक सोने का भाव कुछ इस तरह से हैं...
- 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,58,428 रुपये प्रति 10 ग्राम. - 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,45,120 रुपये प्रति 10 ग्राम. - 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,18,821 रुपये प्रति 10 ग्राम. - 1 किलो चांदी की कीमत 2,65,550 रुपए पर है.
इस साल सोने-चांदी में कितनी तेजी आई ?
