
Gold Price Today : सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट, जानें क्या चल रहा है गोल्ड का रुख
NDTV India
Gold Silver Price, 20th May 2021: सोने की वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की गई. स्पॉट प्राइस में गिरावट आई. बाजार को मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सपोर्ट नहीं मिला और सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई.
सोने में तेजी देखने के बाद एक बार फिर गिरावट देखी गई है. बुधवार के कारोबार की ओपनिंग में वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई थी, वहीं स्पॉट कीमतें भी गिरी थीं. लेकिन कारोबार खत्म होते-होते मांग बढ़ने से वायदा कीमतें बढ़ गईं. हालांकि, स्पॉट प्राइस में गिरावट दर्ज की गई.बाजार को मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सपोर्ट नहीं मिला और सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई.











