
Gold Price Today : डॉलर में कमजोरी से बढ़े सोने के भाव, चांदी भी चमकी, चेक कर लें ताजा रेट
NDTV India
Gold Silver Price, 3rd September, 2021: यूएस जॉब डेटा रिपोर्ट का फेडरल रिजर्व के नीतिगत दरों पर लिए गए फैसले पर असर पड़ने की आशंका के बीच डॉलर इंडेक्स में गिरावट दिख रही है, जिसके चलते सोना सकारात्मक रुख दिखा रहा है.
बुलियन मार्केट में शुक्रवार यानी 3 सितंबर, 2021 को मजबूती दिख रही है. यूएस जॉब डेटा रिपोर्ट का फेडरल रिजर्व के नीतिगत दरों पर लिए गए फैसले पर असर पड़ने की आशंका के बीच डॉलर इंडेक्स में गिरावट दिख रही है, जिसके चलते सोना सकारात्मक रुख दिखा रहा है. आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट के गोल्ड में 0.15 फीसदी यानी 69 रुपये की तेजी दर्ज हुई थी और मेटल 47,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी. पिछले सत्र में यह 46,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, दिसंबर के सिल्वर फ्यूचर में 0.06 फीसदी या 36 रुपये की तेजी आई थी और यह 63,321 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था. पिछले सत्र में चांदी 63,285 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.











